Thursday, October 8News That Matters
Shadow

महाराष्ट्र

अवर्षण से किसानों का बेहाल, सरकार कब जागेगी?—पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े का सवाल

अवर्षण से किसानों का बेहाल, सरकार कब जागेगी?—पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े का सवाल

महाराष्ट्र
बलीराजा मुहाने पर खड़ा है; सरकार चुप्पी साधे है ! सूखे ने तोड़ी किसानों की कमर ! संपूर्ण कर्जमाफी, प्रति एकड़ कम से कम ₹50 हजार सहायता की मांग ! वरना तहसील पर होगा बड़ा किसान मोर्चा ! हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | विगत माह से बारिश ने मुंह मोड़ लिया है और हिमायतनगर तहसील में किसान भीषण सूखे की मार झेल रहे हैं। खेतों में खड़ी तूर, कपास, सोयाबीन, मूंग, उड़द, हल्दी और गन्ने की फसलें आंखों के सामने सूख रही हैं। किसान आर्थिक संकट में फंस चुका है, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। “किसान मौत के मुहाने पर खड़ा है, आखिर सरकार कब जागेगी?” यह सीधा सवाल पूर्व सांसद सुभाषराव वानखेड़े ने हिमायतनगर तहसील कार्यालय पर आयोजित किसान आंदोलन के दौरान उठाया। पक्षीय राजनीति को किनारे रखते हुए तहसील के हजारों किसान एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों ने हिमायतनगर तहसील को ...
हिमायतनगर में बड़ी बैंकों की शाखाएं खोलना जरूरी – C.A.भावेश पिंचा

हिमायतनगर में बड़ी बैंकों की शाखाएं खोलना जरूरी – C.A.भावेश पिंचा

महाराष्ट्र
वित्त कंपनियों के कर्जजाल में फंस रहा आम आदमी 52 ग्राम पंचायतों का विशाल क्षेत्र, लेकिन बैंकिंग सुविधाएं सीमित; किसान, महिला बचत समूह, व्यापारी और आम नागरिक परेशान हिमायतनगर, एम.अनिलकुमार। हिमायतनगर तहसील में बढ़ते आर्थिक व्यवहार के बावजूद बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार नहीं होना अब गंभीर सवाल बन गया है। 52 ग्राम पंचायतों के विशाल ग्रामीण क्षेत्र का आर्थिक केंद्र होने के बावजूद हिमायतनगर में बड़ी बैंकों की पर्याप्त शाखाएं नहीं हैं। इसका सीधा असर किसानों, व्यापारियों, महिला बचत समूहों, लघु उद्यमियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय में राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों की सीमित शाखाओं के कारण मौजूदा बैंकों पर लगातार बढ़ता दबाव दिखाई दे रहा है। कर्ज, फसल ऋण, व्यवसाय ऋण, बचत खाते और अन्य आर्थिक सेवाओं के लिए ग्राहकों को लंबी प्रक्रिया और प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में तत्...
पैनगंगा नदी में महाबाढ़; गांजेगांव पुल के ऊपर से बह रहा पानी, विदर्भ–मराठवाड़ा का संपर्क टूटा

पैनगंगा नदी में महाबाढ़; गांजेगांव पुल के ऊपर से बह रहा पानी, विदर्भ–मराठवाड़ा का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र
प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में नाराज़गी, पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग तेज हिमायतनगर, एम. अनिलकुमार| हिंगोली, बुलढाणा और यवतमाल जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कायाधू नदी में आई बाढ़ का असर अब पैनगंगा नदी पर भी दिखाई दे रहा है। पैनगंगा नदी उफान पर है और गांजेगांव पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे विदर्भ और मराठवाड़ा के बीच का महत्वपूर्ण संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने से यातायात ठप है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैनगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण यवतमाल जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी, पुल और निचले इलाकों में जाने से बचने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। गौरतलब है कि ढाणकी मार्ग पर स्थित गांजेगांव पुल की ऊंचाई बढ़ा...
पैनगंगा में उफान, दहाड़ता सहस्त्रकुंड बना आकर्षण का केंद्र; हजारों पर्यटकों की भीड़

पैनगंगा में उफान, दहाड़ता सहस्त्रकुंड बना आकर्षण का केंद्र; हजारों पर्यटकों की भीड़

Breaking News, महाराष्ट्र
हिमायतनगर ,एम अनिलकुमार | विदर्भ और मराठवाड़ा के ऊपरी इलाकों में हुई लगातार बारिश के बाद पैनगंगा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सहस्त्रकुंड जलप्रपात अपने पूरे रौद्र और भव्य स्वरूप में बहने लगा है। ऊंची चट्टानों से गर्जना के साथ गिरती दूधिया जलधाराएं पर्यटकों को रोमांचित कर रही हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश ने पूरे सहस्त्रकुंड क्षेत्र को हरियाली की चादर ओढ़ा दी है। धुंध, बारिश की फुहारें, तेज जलप्रवाह और प्रकृति का मनमोहक नजारा देखने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। छुट्टी के दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, जलप्रवाह बेहद तेज होने के कारण प्रशासन ने पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नदी में उतरने, खतरनाक चट्टानों पर जाने और सेल्फी के लिए जोख...
हिमायतनगर में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान

हिमायतनगर में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान

Breaking News, महाराष्ट्र
हिमायतनगर,  संवाददाता| हिमायतनगर शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गुरुवार सुबह से जोर पकड़ लिया। इस बारिश से खरीफ फसलों को नई ऊर्जा मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा राहत लेकर आई है। बीच में कई दिनों तक बारिश नहीं होने से सोयाबीन, कपास, तुअर और अन्य खरीफ फसलें प्रभावित होने लगी थीं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मौसमी बारिश से फसलों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि आगे भी अच्छी बारिश होती रही तो उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बारिश से जहां खेतों में नमी बढ़ी है, वहीं भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि अब तक क्षेत्र में कोई तेज मूसलाधार बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण नदी-नाले और जलस्रोत पूरी तरह नह...
अमृत भारत योजना के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हिमायतनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

अमृत भारत योजना के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हिमायतनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Breaking News, तेलंगणा, महाराष्ट्र
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर हिमायतनगर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया, लेकिन आज भी यात्रियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का आरोप है कि केवल रंग-रोगन और बाहरी सजावट कर विकास का दिखावा किया गया है, जबकि यात्रियों की रोजमर्रा की समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। स्टेशन का वेटिंग हॉल अधिकांश समय बंद रहने से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कोरोना काल से बंद पड़ी पार्सल सेवा आज तक शुरू नहीं होने से व्यापारियों और आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में रेलवे पुलिस चौकी नहीं होने के कारण चोरी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्लेटफॉर्म पर शराबियों का जमावड़ा बढ़न...
सोनारी फाटे पर तेज रफ्तार कार का कहर; दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर!

सोनारी फाटे पर तेज रफ्तार कार का कहर; दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर!

महाराष्ट्र
एक की मौत, एक गंभीर घायल; स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | हिमायतनगर–भोकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनारी फाटे के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह भीषण हादसा शनिवार, 25 जुलाई को दोपहर करीब 12 से 12.30 बजे के बीच हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, हिमायतनगर से भोकर की ओर तेज रफ्तार से जा रही चारपहिया वाहन क्रमांक एमएच 26 सीपी 8860 ने सोनारी फाटे पर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टीएस 18 जी 1817 और एमएच 26 बीएस 5269 क्रमांक की दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में सोनारी निवासी शेख जिक्रान शेख सिराज और शेख सोहेल शेख जहीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद नागरिकों ने तत्काल दोनों घायलों ...
हिमायतनगर में ‘हरित’ कमाई का खेल? शुरु टेंभी के पहाड पर मृत पौधों को लगाए ’!

हिमायतनगर में ‘हरित’ कमाई का खेल? शुरु टेंभी के पहाड पर मृत पौधों को लगाए ’!

महाराष्ट्र, सामाजिक
तेज धूप में गड्ढे खोदकर फोटोसेशन का खेल पौधे जिएंगे या सिर्फ सरकारी बिल? सामाजिक वानिकरण विभाग के काम पर पर्यावरण प्रेमियो का गंभीर सवाल हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | बारिश नहीं… पानी नहीं… पौधे मृत… फिर भी वृक्षारोपण जारी! पर्यावरण बचाने के नाम पर सरकारी धन खर्च हो रहा है या ‘हरित’ कमाई का खेल चल रहा है? यह सवाल अब हिमायतनगर तहसील के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है। शहर से नजदिक स्थित टेंभी पहाड क्षेत्र की सीमा पर सामाजिक वानिकरण विभाग द्वारा लगभग तीन से चार एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। हालांकि, मौके पर लगाए जा रहे कई पौधे पहले से ही मृत अथवा बेहद खराब हालत में होने का गंभीर आरोप पर्यावरणप्रेमी नागरिकों ने लगाया है। बारिश गायब… पानी की कोई व्यवस्था नहीं… फिर ये पौधे जिएंगे कैसे? यह सीधा सवाल अब संबंधित विभाग के ‘हरित’ कामकाज पर भारी पड़ता नजर आ र...
हिमायतनगर कृषि विभाग के कामकाज पर किसानों का गुस्सा; घटिया बीज, मार्गदर्शन की कमी और योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप

हिमायतनगर कृषि विभाग के कामकाज पर किसानों का गुस्सा; घटिया बीज, मार्गदर्शन की कमी और योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप

महाराष्ट्र
कृषि विभाग की लापरवाही से किसान आर्थिक संकट में, आंदोलन की चेतावनी हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर तहसील में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों ने तहसील कृषि विभाग पर घटिया बीजों की बिक्री, समय पर जांच रिपोर्ट न देने, कृषि मार्गदर्शन की कमी और सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, कृषि विभाग ने कुछ खाद-बीज विक्रेताओं से जांच के लिए नमूने (सैंपल) लिए थे, लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। इस बीच किसानों ने उन्हीं बीजों की बुवाई कर दी, जिनमें से कई खेतों में बीज अंकुरित ही नहीं हुए। किसानों का कहना है कि यदि बुवाई पूरी होने के बाद रिपोर्ट आएगी तो उसका कोई लाभ नहीं होगा। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कृषि वि...
हिमायतनगर में तेज आंधी का कहर; बिजली डीपी धराशायी, खेतों के टीन शेड उड़े

हिमायतनगर में तेज आंधी का कहर; बिजली डीपी धराशायी, खेतों के टीन शेड उड़े

महाराष्ट्र
किसानों और महावितरण को भारी नुकसान, घटिया कामों की जांच की मांग तेज हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर तालुका में रविवार शाम करीब 6 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। बोरगडी–धानोरा क्षेत्र में महावितरण की बिजली डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) पूरी तरह गिर गई, जबकि खेतों में बने आखाड़ों (गोठों) के टीन शेड तेज हवाओं में उड़ गए। इसके अलावा सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ने से पर्यावरण को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। मृग नक्षत्र शुरू हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसान पहले ही चिंता में हैं। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश केवल नाममात्र की हो रही है। खरीफ फसल की तैयारी पूरी कर किसान बुवाई के लिए तैयार बैठे हैं, मगर बारिश लगातार आंख-मिचौली खेल रही है। ऐसे में रविवार को आई तेज आंधी ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दीं...
error: Content is protected !!