Sunday, August 9News That Matters
Shadow

Breaking News

सुनेत्रा पवार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिमायतनगर में एनसीपी का उग्र प्रदर्शन

सुनेत्रा पवार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिमायतनगर में एनसीपी का उग्र प्रदर्शन

Breaking News, राजनीती
हर्षवर्धन सपकाल के पुतले पर जूते बरसाए हिमायतनगर, संवाददाता | महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को हिमायतनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से श्री परमेश्वर मंदिर के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके प्रतीकात्मक पुतले/चित्र पर जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कथित टिप्पणी महिलाओं के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति का अपमान है। आंदोलन के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष वामनराव पाटील वडगावकर ने कहा कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना, अमर्यादित और निम्नस्तरीय भाषा किस...
हिमायतनगर नगरपंचायत का अतिक्रमण हटाओ अभियान, मुख्य सड़कें हुईं खाली

हिमायतनगर नगरपंचायत का अतिक्रमण हटाओ अभियान, मुख्य सड़कें हुईं खाली

Breaking News, सामाजिक
फुटपाथ दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की रोज़ी-रोटी पर संकट हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर नगर परिषद ने नागरिकों की लगातार मिल रही अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के आधार पर सोमवार (3 अगस्त) को पुलिस बंदोबस्त के बीच शहर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से शहर की मुख्य सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो गईं और यातायात सुचारु हुआ, जिससे आम जनता में ख़ुशी का माहोल है, लेकिन इसका असर रेहड़ी-पटरी वालों, हाथगाड़ी संचालकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ा, जिससे ऊनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। नगर परिषद ने लगभग छह महीने पहले व्यापारियों, फेरीवालों और हाथगाड़ी संचालकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की थी। कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। हालांकि, विधान परिषद चुनाव और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक चुनाव के कारण अभियान बीच में रोक दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया...
पैनगंगा में उफान, दहाड़ता सहस्त्रकुंड बना आकर्षण का केंद्र; हजारों पर्यटकों की भीड़

पैनगंगा में उफान, दहाड़ता सहस्त्रकुंड बना आकर्षण का केंद्र; हजारों पर्यटकों की भीड़

Breaking News, महाराष्ट्र
हिमायतनगर ,एम अनिलकुमार | विदर्भ और मराठवाड़ा के ऊपरी इलाकों में हुई लगातार बारिश के बाद पैनगंगा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सहस्त्रकुंड जलप्रपात अपने पूरे रौद्र और भव्य स्वरूप में बहने लगा है। ऊंची चट्टानों से गर्जना के साथ गिरती दूधिया जलधाराएं पर्यटकों को रोमांचित कर रही हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश ने पूरे सहस्त्रकुंड क्षेत्र को हरियाली की चादर ओढ़ा दी है। धुंध, बारिश की फुहारें, तेज जलप्रवाह और प्रकृति का मनमोहक नजारा देखने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। छुट्टी के दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, जलप्रवाह बेहद तेज होने के कारण प्रशासन ने पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नदी में उतरने, खतरनाक चट्टानों पर जाने और सेल्फी के लिए जोख...
हिमायतनगर में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान

हिमायतनगर में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान

Breaking News, महाराष्ट्र
हिमायतनगर,  संवाददाता| हिमायतनगर शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गुरुवार सुबह से जोर पकड़ लिया। इस बारिश से खरीफ फसलों को नई ऊर्जा मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा राहत लेकर आई है। बीच में कई दिनों तक बारिश नहीं होने से सोयाबीन, कपास, तुअर और अन्य खरीफ फसलें प्रभावित होने लगी थीं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मौसमी बारिश से फसलों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि आगे भी अच्छी बारिश होती रही तो उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बारिश से जहां खेतों में नमी बढ़ी है, वहीं भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि अब तक क्षेत्र में कोई तेज मूसलाधार बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण नदी-नाले और जलस्रोत पूरी तरह नह...
अमृत भारत योजना के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हिमायतनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

अमृत भारत योजना के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हिमायतनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Breaking News, तेलंगणा, महाराष्ट्र
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर हिमायतनगर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया, लेकिन आज भी यात्रियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का आरोप है कि केवल रंग-रोगन और बाहरी सजावट कर विकास का दिखावा किया गया है, जबकि यात्रियों की रोजमर्रा की समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। स्टेशन का वेटिंग हॉल अधिकांश समय बंद रहने से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कोरोना काल से बंद पड़ी पार्सल सेवा आज तक शुरू नहीं होने से व्यापारियों और आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में रेलवे पुलिस चौकी नहीं होने के कारण चोरी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्लेटफॉर्म पर शराबियों का जमावड़ा बढ़न...
कड़े मुकाबले में पूर्व विधायक माधवराव पाटिल जवलगांवकर की जीत; हिमायतनगर के सहकारिता राजनीति में फिर कायम हुआ दबदबा

कड़े मुकाबले में पूर्व विधायक माधवराव पाटिल जवलगांवकर की जीत; हिमायतनगर के सहकारिता राजनीति में फिर कायम हुआ दबदबा

Breaking News, राजनीती
हिमायतनगर, एम.अनिलकुमार| नांदेड़ जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में हिमायतनगर समूह से शेतकरी विकास पैनल के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक माधवराव पाटिल जवळगांवकर ने बेहद रोमांचक मुकाबले में मात्र एक वोट से जीत दर्ज कर सहकारिता क्षेत्र में अपना राजनीतिक प्रभाव एक बार फिर साबित कर दिया। इस कड़े मुकाबले में माधवराव पाटिल जवळगांवकर को 11 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल राम राठोड़ को 10 वोट मिले। केवल एक वोट के अंतर से आए इस परिणाम ने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। परिणाम घोषित होते ही हिमायतनगर में समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। राजनीतिक, सामाजिक और सहकारिता क्षेत्र के अनेक लोगों ने जवळगांवकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोकराव चव्हाण के मार्गदर्...
एक व्हॉट्सॲप स्टेटस… और खत्म हो गया पूरा परिवार!

एक व्हॉट्सॲप स्टेटस… और खत्म हो गया पूरा परिवार!

क्राईम, Breaking News
शिक्षक सुनील मोरे की मौत ने शिक्षा व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल दो बच्चों के साथ गोदावरी में कार समेत छलांग; मौत से पहले लगाए कथित आरोपों से प्रशासन में खलबली नांदेड, एम अनिलकुमार| एक शिक्षक... दो मासूम बच्चे... और मौत से पहले सोशल मीडिया पर उठाए गए गंभीर सवाल! शिक्षक सुनील मोरे की दर्दनाक मौत ने अब केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भोकर तहसील के बेंबर गांव निवासी और हिमायतनगर तहसील के पोटा (बु.) जिला परिषद स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुनील नारायण मोरे ने 17 जुलाई को अपनी 12 वर्षीय बेटी सारा और 8 वर्षीय बेटे सुमित के साथ मुगट पुल से गोदावरी नदी में कार में बैठकर छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए। शिकायतें थीं, जांच थी... फिर ‘सिस्टम’ ने सुना क्यों नहीं? मौत से प...
नांदेड शहर निवासी राधाकिशनजी दाड नहीं रहे

नांदेड शहर निवासी राधाकिशनजी दाड नहीं रहे

Breaking News, सामाजिक
नांदेड, संवाददाता | नांदेड शहर के गोकुल नगर निवासी राधाकिशनजी द्वारकादासजी दाड का बुधवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से दाड परिवार सहित शहर में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। राधाकिशनजी दाड शहर के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े हुए थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे गोकुल नगर स्थित ‘द्वारका निवास’ से निकलेगी, जिसके बाद गोवर्धन घाट श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे बड़े भाई गोपीकिशनजी दाड, पुत्र डॉ. पुरुषोत्तम दाड, अशोक दाड, प्रा. कैलाश दाड एवं विनोद दाड, भतीजे राजगोपाल दाड, रामदेव दाड, रामेश्वर दाड, गोपाल तोतला तथा पौत्र अमित दाड, शुभम दाड, डॉ. गणेश दाड, केदार दाड एवं डॉ. यश दाड सहित भरा-पूरा प...
सरसम–हिमायतनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा; एक की मौत, दो गंभीर घायल

सरसम–हिमायतनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा; एक की मौत, दो गंभीर घायल

Breaking News, क्राईम, महाराष्ट्र
हिमायतनगर,एम अनिलकुमार| सरसम से हिमायतनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गंगाधर नामेवार और लक्षटवार सरसम से हदगांव तहसील के वालकी और तामसा गांव की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से वालकेवाडी निवासी क्षीरसागर लक्ष्मणराव ऑटो लेकर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़ी दरारों (भेगों) में मोटरसाइकिल फंसने से बाइक फिसल गई और सीधे ऑटो से जा टकराई। इस भीषण हादसे में गंगाधर नामेवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक क्षीरसागर लक्ष्मणराव और बाइक सवार लक्षटवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सरसम गांव के नागरिक तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास...
हिमायतनगर : भेड़िये के हमले में दो बछड़ों की मौत, किसानों में दहशत का माहौल

हिमायतनगर : भेड़िये के हमले में दो बछड़ों की मौत, किसानों में दहशत का माहौल

Breaking News, महाराष्ट्र
हिमायतनगर, संवाददाता | तहसील के पैनगंगा नदी किनारे स्थित एकंबा क्षेत्र में 8 जून को जंगली जानवर के हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खेत में बंधे दो बछड़ों पर जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें मार डाला, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। इस घटना में एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने के बाद दम तोड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के जब किसान खेत पहुंचे, तब इस घटना का पता चला। एकंबा क्षेत्र के किसान सुनील सुभाष पिटलेवाड़ और आकाश विठ्ठल पिटलेवाड़ के खेत सर्वे नंबर 28 और 29 में बने बाड़े में बंधे बछड़ों पर हमला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पंचनामा किया गया। वन विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह हमला भेड़िये द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि...
error: Content is protected !!