Sunday, August 9News That Matters
Shadow

सुनेत्रा पवार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिमायतनगर में एनसीपी का उग्र प्रदर्शन

हर्षवर्धन सपकाल के पुतले पर जूते बरसाए

हिमायतनगर, संवाददाता | महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को हिमायतनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से श्री परमेश्वर मंदिर के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके प्रतीकात्मक पुतले/चित्र पर जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कथित टिप्पणी महिलाओं के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति का अपमान है।

oplus_16

आंदोलन के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष वामनराव पाटील वडगावकर ने कहा कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना, अमर्यादित और निम्नस्तरीय भाषा किसी भी राजनीतिक नेता को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

oplus_16

इस विरोध प्रदर्शन में युवा विधानसभा अध्यक्ष अभिलाष जायसवाल, शहर अध्यक्ष अमोल पाटील धुमाले, युवा अध्यक्ष शितलभाऊ शेवनकर, अल्पसंख्यक तालुका अध्यक्ष बाबा खान, जुनेदभाई कंपनी, शेख अफरोज, सलीम शेवालकर, माजिद कुरैशी, सोशल मीडिया तालुका अध्यक्ष विशाल शिंदे, ओमकार चार्लेवार, रवि राठौड़, जाबेद खान, संतोष साबळकर, सदाभाऊ काळे, लालू टेक्केवाड सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!