Sunday, August 9News That Matters
Shadow

Tag: हिमायतनगर में

हिमायतनगर में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान

हिमायतनगर में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान

Breaking News, महाराष्ट्र
हिमायतनगर,  संवाददाता| हिमायतनगर शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गुरुवार सुबह से जोर पकड़ लिया। इस बारिश से खरीफ फसलों को नई ऊर्जा मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा राहत लेकर आई है। बीच में कई दिनों तक बारिश नहीं होने से सोयाबीन, कपास, तुअर और अन्य खरीफ फसलें प्रभावित होने लगी थीं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मौसमी बारिश से फसलों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि आगे भी अच्छी बारिश होती रही तो उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बारिश से जहां खेतों में नमी बढ़ी है, वहीं भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि अब तक क्षेत्र में कोई तेज मूसलाधार बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण नदी-नाले और जलस्रोत पूरी तरह नह...
हिमायतनगर में ‘हरित’ कमाई का खेल? शुरु टेंभी के पहाड पर मृत पौधों को लगाए ’!

हिमायतनगर में ‘हरित’ कमाई का खेल? शुरु टेंभी के पहाड पर मृत पौधों को लगाए ’!

महाराष्ट्र, सामाजिक
तेज धूप में गड्ढे खोदकर फोटोसेशन का खेल पौधे जिएंगे या सिर्फ सरकारी बिल? सामाजिक वानिकरण विभाग के काम पर पर्यावरण प्रेमियो का गंभीर सवाल हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | बारिश नहीं… पानी नहीं… पौधे मृत… फिर भी वृक्षारोपण जारी! पर्यावरण बचाने के नाम पर सरकारी धन खर्च हो रहा है या ‘हरित’ कमाई का खेल चल रहा है? यह सवाल अब हिमायतनगर तहसील के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है। शहर से नजदिक स्थित टेंभी पहाड क्षेत्र की सीमा पर सामाजिक वानिकरण विभाग द्वारा लगभग तीन से चार एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। हालांकि, मौके पर लगाए जा रहे कई पौधे पहले से ही मृत अथवा बेहद खराब हालत में होने का गंभीर आरोप पर्यावरणप्रेमी नागरिकों ने लगाया है। बारिश गायब… पानी की कोई व्यवस्था नहीं… फिर ये पौधे जिएंगे कैसे? यह सीधा सवाल अब संबंधित विभाग के ‘हरित’ कामकाज पर भारी पड़ता नजर आ र...
error: Content is protected !!