Sunday, August 9News That Matters
Shadow

बजरंगबली से बारिश की गुहार… और आसमान से बरसी उम्मीद की फुहार!

बारिश के लिए पूजा-अभिषेक; महाप्रसाद और अन्नदान में उमड़े हजारों लोग

हिमायतनगर, एम. अनिलकुमार| पिछले 15 दिनों से हिमायतनगर क्षेत्र में बारिश ने आंख-मिचौली कर रखी थी। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। आखिरकार बळीराजा ने भगवान के दरबार में गुहार लगाई और हिमायतनगर में श्रद्धा, सेवा और किसान हित का अनोखा संगम देखने को मिला।

हिमायतनगर–सवना मार्ग की सीमा पर वटवृक्ष के नीचे स्थित इच्छापुरी करणे वाले बजरंगबली मंदिर में शनिवार सुबह किसानों और हनुमान भक्तों ने बारिश के लिए मारोतीराय से प्रार्थना की। विधिवत अभिषेक पूजा और महाआरती कर ‘बळीराजा पर कृपादृष्टि हो और जल्द ही अच्छी बारिश बरसे’, ऐसी सामूहिक प्रार्थना की गई।

Oplus_16908288

और खास बात यह रही कि महाप्रसाद की तैयारी चल रही थी, तभी परिसर में रिमझिम बारिश की फुहारें बरस पड़ीं। बारिश की इन बूंदों ने किसानों के चेहरों पर उम्मीद की चमक ला दी। अब यह रिमझिम जल्द ही जोरदार बारिश में बदले और सूखे खेतों को जीवनदान मिले, ऐसी उम्मीद किसानों ने जताई। शाम 4 बजे भव्य महाप्रसाद पंगत शुरू हुई। पंचक्रोशी के किसान, महिला-पुरुष, बच्चे, हनुमान भक्त और वारकरी संप्रदाय के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Oplus_16908288

भगवान से प्रार्थना… और हजारों लोगों को अन्नदान! इसी धार्मिक आयोजन के साथ संदीप अप्पा पळशीकर परिवार और निलेश कोटगीरवार की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अभिषेक ट्रेडिंग कंपनी के सामने भव्य अन्नदान पंगत का आयोजन किया गया।

मारोती मंदिर में पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद शुरू हुए अन्नदान में हजारों नागरिकों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले महिला-पुरुष यात्रियों ने भी भोजन प्रसाद का लाभ लिया|

Oplus_16908320

इस अवसर पर रमेश अप्पा पळशीकर, प्रवीण जन्नावार, बाळूअण्णा चवरे, संतोष अप्पा पळशीकर, मारोतराव लुमदे पाटील, पुंडलिक यनगुलवार, रऊफ ताया, पतरूभाई, अफरोज भाई, संजय आचारी, आकाश ढोणे, ज्ञानेश्वर क्षीरसागर, अंकुश तवर, तानाजी सवणेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Oplus_16908288

भगवान के चरणों में प्रार्थना… आसमान से रिमझिम फुहार… और हजारों लोगों के लिए अन्नदान! हिमायतनगर में श्रद्धा और सेवा का यह अनोखा संगम चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!