Sunday, August 9News That Matters
Shadow

किनवट अपर जिलाधिकारी कार्यालय से हदगांव-हिमायतनगर जोड़ने का सांसद नागेश पाटील आष्टीकर ने किया विरोध

जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग, आम जनता को होगी परेशानी
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के सांसद नागेश बापुराव पाटील आष्टीकर ने प्रस्तावित किनवट अपर जिलाधिकारी कार्यालय से हदगांव और हिमायतनगर तहसील को जोड़ने के निर्णय का विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने नांदेड़ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

सांसद आष्टीकर ने अपने पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र शासन द्वारा नए अपर जिलाधिकारी कार्यालयों को मंजूरी देना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन हदगांव और हिमायतनगर तहसील को किनवट से जोड़ना आम नागरिकों के लिए असुविधाजनक साबित होगा। इस मुद्दे पर नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2025 से पहले स्वतंत्र एसडीओ कार्यालय बनने से पहले हदगांव और हिमायतनगर क्षेत्र किनवट से जुड़ा हुआ था, लेकिन प्रमाणपत्र, न्यायिक मामलों और प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी कारण बाद में हदगांव में एसडीएम कार्यालय की मंजूरी दी गई थी।

सांसद ने यह भी कहा कि हदगांव से किनवट की दूरी अधिक है तथा यातायात सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं, जबकि नांदेड़ में जिला प्रशासन, न्यायालय, पुलिस विभाग सहित अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालय उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा मिलती है। इसलिए सांसद नागेश पाटील आष्टीकर ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित किनवट अपर जिलाधिकारी कार्यालय से हदगांव-हिमायतनगर क्षेत्र को न जोड़ा जाए और पूर्व व्यवस्था को कायम रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!