
S.I.R. से डरें नहीं, इसे समझें! – प्रथम नगराध्यक्ष अब्दुल अखिल द्वारा अपील
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के अंतर्गत सभी मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील हिमायतनगर के प्रथम नगराध्यक्ष अब्दुल अखिल अब्दुल हमीद द्वारा की गई है। उन्होने जारी कि हुई सोशल मीडिया पोस्ट आम जनता को राहत देनेवाली है|
उन्होने हमारे संवाददाता से बातचीत दौरान कहा कि, SIR अभियान 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है| इस दौरान BLO (Booth Level Officer) प्रत्येक घर जाकर परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को अलग-अलग SIR फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।
नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार रखें, क्योंकि प्रत्येक फॉर्म पर फोटो लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक मतदाता को अपना अलग फॉर्म भरना होगा।

अभियान के तहत यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक फॉर्म पर एक विशिष्ट QR कोड होगा, जो केवल एक बार जारी किया जाएगा। इसलिए पहले प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी करें और उसके बाद ही QR कोड वाला फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन बन सके तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो।
