हिमायतनगर में ‘हरित’ कमाई का खेल? शुरु टेंभी के पहाड पर मृत पौधों को लगाए ’!
तेज धूप में गड्ढे खोदकर फोटोसेशन का खेल
पौधे जिएंगे या सिर्फ सरकारी बिल? सामाजिक वानिकरण विभाग के काम पर पर्यावरण प्रेमियो का गंभीर सवाल
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार | बारिश नहीं… पानी नहीं… पौधे मृत… फिर भी वृक्षारोपण जारी! पर्यावरण बचाने के नाम पर सरकारी धन खर्च हो रहा है या ‘हरित’ कमाई का खेल चल रहा है? यह सवाल अब हिमायतनगर तहसील के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है।
शहर से नजदिक स्थित टेंभी पहाड क्षेत्र की सीमा पर सामाजिक वानिकरण विभाग द्वारा लगभग तीन से चार एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। हालांकि, मौके पर लगाए जा रहे कई पौधे पहले से ही मृत अथवा बेहद खराब हालत में होने का गंभीर आरोप पर्यावरणप्रेमी नागरिकों ने लगाया है।
बारिश गायब… पानी की कोई व्यवस्था नहीं… फिर ये पौधे जिएंगे कैसे? यह सीधा सवाल अब संबंधित विभाग के ‘हरित’ कामकाज पर भारी पड़ता नजर आ र...
