नांदेड शहर निवासी राधाकिशनजी दाड नहीं रहे
नांदेड, संवाददाता | नांदेड शहर के गोकुल नगर निवासी राधाकिशनजी द्वारकादासजी दाड का बुधवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से दाड परिवार सहित शहर में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। राधाकिशनजी दाड शहर के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े हुए थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे गोकुल नगर स्थित ‘द्वारका निवास’ से निकलेगी, जिसके बाद गोवर्धन घाट श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वे अपने पीछे बड़े भाई गोपीकिशनजी दाड, पुत्र डॉ. पुरुषोत्तम दाड, अशोक दाड, प्रा. कैलाश दाड एवं विनोद दाड, भतीजे राजगोपाल दाड, रामदेव दाड, रामेश्वर दाड, गोपाल तोतला तथा पौत्र अमित दाड, शुभम दाड, डॉ. गणेश दाड, केदार दाड एवं डॉ. यश दाड सहित भरा-पूरा प...
