हदगांव की राजनीति में बड़ा मोड़; भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच जवलंगांवकर का बड़ा बयान
"जनता कार्यकर्ताओ में बढ़ी उत्सुकता, 26 जून के बाद खुलेंगे पत्ते"
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हदगांव-हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक माधवराव पाटील जवलंगांवकर ने अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच जवलंगांव में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक निर्णय से पहले कार्यकर्ताओं और जनता की राय को प्राथमिकता दी जाएगी।
तारीख 20 शनिवार को हुई बैठक में दोनों तालुकों के सरपंच, उपसरपंच, सेवा सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपनी राय रखी। कुछ ने जवलंगांवकर से कांग्रेस में बने रहकर नेतृत्व करने का आग्रह किया, जबकि कुछ ने क्षेत्र के विकास के लिए...
