हिमायतनगर कृषि विभाग के कामकाज पर किसानों का गुस्सा; घटिया बीज, मार्गदर्शन की कमी और योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप
कृषि विभाग की लापरवाही से किसान आर्थिक संकट में, आंदोलन की चेतावनी
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर तहसील में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों ने तहसील कृषि विभाग पर घटिया बीजों की बिक्री, समय पर जांच रिपोर्ट न देने, कृषि मार्गदर्शन की कमी और सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों के अनुसार, कृषि विभाग ने कुछ खाद-बीज विक्रेताओं से जांच के लिए नमूने (सैंपल) लिए थे, लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। इस बीच किसानों ने उन्हीं बीजों की बुवाई कर दी, जिनमें से कई खेतों में बीज अंकुरित ही नहीं हुए। किसानों का कहना है कि यदि बुवाई पूरी होने के बाद रिपोर्ट आएगी तो उसका कोई लाभ नहीं होगा।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कृषि वि...
