शिक्षा और कला जगत को अपूरणीय क्षति : आदर्श शिक्षक बाबूराव घुंगरे का निधन
हिमायतनगर, संवाददाता| हिमायतनगर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के एक सम्मानित व्यक्तित्व, रिटायर्ड आदर्श शिक्षक तथा उत्कृष्ट चित्रकला शिक्षक बाबूराव गोपालराव घुंगरे (75 वर्ष) का नांदेड़ में उपचार के दौरान वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है तथा शिक्षा, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बाबूराव घुंगरे ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का अमूल्य पाठ पढ़ाया। चित्रकला के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। उन्होंने अनेक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज उनके मार्गदर्शन में शिक्षित कई विद्यार्थी चित्रकला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
सादगी, अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के...
