हिमायतनगर : भेड़िये के हमले में दो बछड़ों की मौत, किसानों में दहशत का माहौल
हिमायतनगर, संवाददाता | तहसील के पैनगंगा नदी किनारे स्थित एकंबा क्षेत्र में 8 जून को जंगली जानवर के हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खेत में बंधे दो बछड़ों पर जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें मार डाला, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। इस घटना में एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने के बाद दम तोड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के जब किसान खेत पहुंचे, तब इस घटना का पता चला। एकंबा क्षेत्र के किसान सुनील सुभाष पिटलेवाड़ और आकाश विठ्ठल पिटलेवाड़ के खेत सर्वे नंबर 28 और 29 में बने बाड़े में बंधे बछड़ों पर हमला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पंचनामा किया गया।
वन विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह हमला भेड़िये द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि...
