हिमायतनगर में बड़ी बैंकों की शाखाएं खोलना जरूरी – C.A.भावेश पिंचा
वित्त कंपनियों के कर्जजाल में फंस रहा आम आदमी
52 ग्राम पंचायतों का विशाल क्षेत्र, लेकिन बैंकिंग सुविधाएं सीमित; किसान, महिला बचत समूह, व्यापारी और आम नागरिक परेशान
हिमायतनगर, एम.अनिलकुमार। हिमायतनगर तहसील में बढ़ते आर्थिक व्यवहार के बावजूद बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार नहीं होना अब गंभीर सवाल बन गया है। 52 ग्राम पंचायतों के विशाल ग्रामीण क्षेत्र का आर्थिक केंद्र होने के बावजूद हिमायतनगर में बड़ी बैंकों की पर्याप्त शाखाएं नहीं हैं। इसका सीधा असर किसानों, व्यापारियों, महिला बचत समूहों, लघु उद्यमियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है।
तहसील मुख्यालय में राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों की सीमित शाखाओं के कारण मौजूदा बैंकों पर लगातार बढ़ता दबाव दिखाई दे रहा है। कर्ज, फसल ऋण, व्यवसाय ऋण, बचत खाते और अन्य आर्थिक सेवाओं के लिए ग्राहकों को लंबी प्रक्रिया और प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में तत्...
